ग्राम पंचायत टिकरी के समस्त किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि आईसेक्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को स्वास्थ्य एवं जनकल्याण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति द्वारा किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम, किशोर स्वास्थ्य एवं महिला स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही निम्न विषयों पर भी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया— • परिवार आईडी (Family ID) की केवाईसी
* संबल कार्ड की केवाईसी
* किसान फार्मर आईडी (Farmer ID) संबंधी जानकारी एवं पंजीयन प्रक्रिया
कार्यक्रम के सफल संचालन में आशा कार्यकर्ता सुनीता शिवहरे सुशीला पाल (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता), गुड़िया पाल (आंगनवाड़ी सहायिका), क्रांति पाल, साधना पाल, रबी पाल, अंजली सिंह, आकांक्षा शिवहरे, सीमा शिवहरे, सुनील, अन्नू पाल, दिनेश, हेमराज पाल, गुलाबो पाल, पल्लवी राजपूत, अशोक नामदेव, निर्मला सिंह, सौम्या एवं उषा प्रताप सिंह सहित आशा, साथिया, पंच, उपसरपंच, सरपंच एवं रोजगार सहायक का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाया।