संभल के कसेरुआ गांव में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन का कहना है कि सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संभल जिले के कसेरुआ गांव में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमित भूमि को खाली कराया।
कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
शासन की ओर से सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने के आदेश हैं। गांव बाघऊ में राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई पैमाइश के बाद सरकारी जमीन पर मजार होने की पुष्टि हुई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर मजार के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से पहले मजार की देखरेख करने वाले को नोटिस भी जारी किया गया था। – कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी संभल
