13 मई, बुधवार: मध्य प्रदेश के पिपरिया में द्वितीय अपर सत्र न्यायालय ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दीपक को 20 वर्ष की सजा सुनाई है। यह फैसला घटना के करीब 2 साल 10 महीने बाद आया। मामले में अदालत में 14 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे।