मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के डूब क्षेत्र में उचित मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहा ढोडन बांध पर चिता आंदोलन आज समाप्त हो गया है. पन्ना और छतरपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद आदिवासी महिलाओं और किसानों ने सशर्त आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया.
मिली जनाकारी के मुताबिक, प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि कई एसडीएम खुद गांव-गांव जाकर सर्वे करेंगे और विसंगतियों को दूर करेंगे. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह स्थगन केवल 10 दिनों के लिए है. यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो इलाके में फिर से महा आंदोलन शुरू किया जाएगा. फिलहाल प्रशासन के 7 दिवसीय सर्वे के भरोसे पर आदिवासियों ने धरना समाप्त किया है.
