bhopal to Orchha Chanderi Helicopters: मध्य प्रदेश सरकार पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए ‘PM श्री हेली सेवा’ का लगातार विस्तार कर रही है. इसी क्रम में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्टेट हैंगर से भोपाल को ओरछा और चंदेरी से जोड़ने वाले नए हेलीकॉप्टर सेक्टरों का उद्घाटन करेंगे.
हफ्ते में 5 दिन ही मिलेगी सुविधा
“पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के तहत ये नया सेक्टर भोपाल को भगवान श्रीराम की राजनगरी ओरछा और ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध चंदेरी से जोड़ेगी. गौरतलब है कि सेक्टर-2 के तहत ये हेली सेवा सप्ताह में 5 दिन (बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) संचालित की जाएगी.
कितना होगी किराया
अगर किराये की बात करें तो भोपाल से चंदेरी के लिए यात्रियों को ₹5,500 और भोपाल से ओरछा के लिए ₹6,500 का शुल्क देना होगा. इतना ही इसके अलावा, ₹14,500 के विशेष पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी ‘एंड-टू-एंड’ सुविधाएं भी शामिल हैं. चंदेरी और ओरछा में पर्यटकों के लिए ₹3,500 में ‘जॉय राइड’ की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.
सुरक्षा का विशेष ध्यान
सबसे अहम में बात ये है कि इस मॉडल में यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है. यात्रा के लिए 6 सीटों वाले आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है. गंतव्य पर होटल, भोजन और स्थानीय भ्रमण के लिए गाइड की व्यवस्था भी पूर्व निर्धारित रहेगी. इन दोनों शहरों की यात्रा के लिए पर्यटक www.flyola.in और IRCTC पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं.
