छतरपुर के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में गर्मी ने लोगों का जीना बुरा कर रखा है. छतरपुर में भी गर्मी से लोगों का हाल बुरा है. सोमवार को छतरपुर के खजुराहो /नौगांव में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है, लोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी छतरपुर वासियों को इस गर्मी से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलने वाली है |
भीषण गर्मी और लू (Heatwave) से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना, ढीले सूती कपड़े पहनना, और दोपहर (12-4 बजे) में धूप में निकलने से बचना सबसे जरूरी है। अधिक से अधिक पानी, नींबू पानी, छाछ और प्याज का सेवन करें। सिर ढककर रखें, और कमजोरी महसूस होने पर तुरंत ठंडी जगह पर जाकर आराम करें।
