क्षेत्र के प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट गैसाबाद प्रीमियम लीग (GPL-4) का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ, जिसमें वीरेंद्र 11 ने दमदार प्रदर्शन करते हुए MP 11 को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। एकतरफा अंदाज में मिली इस जीत के साथ वीरेंद्र 11 ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी, जबकि MP 11 को उपविजेता संतोष करना पड़ा।
यह भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता JSW Cement के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। फाइनल मैच का शुभारंभ जेएसडब्ल्यू के प्रोजेक्ट हेड देवेंद्र शर्मा द्वारा टॉस उछालकर किया गया। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और तालियों की गूंज से सराबोर रहा।
रैना का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन
फाइनल मुकाबले में वीरेंद्र 11 के स्टार खिलाड़ी रैना ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट खेल के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” और पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द सीरीज” के खिताब से नवाजा गया। रैना के प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया और उनकी पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।
पुरस्कार वितरण में बंटी खुशियां
आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम वीरेंद्र 11 को 2 लाख रुपये नकद राशि एवं आकर्षक चैंपियन शील्ड प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम MP 11 को 1 लाख रुपये नकद राशि एवं रनरअप शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में जेएसडब्ल्यू के डिप्टी मैनेजर राहुल वर्मा, अमित कुमार, थाना प्रभारी सौरभ शर्मा एवं श्यामसुंदर रावत,वीरेंद्र मिश्रा,शुक्की पटैल,दीपेंद्र रावत,सुनील तिवारी,लालाराम विलोहा, यशपाल बुंदेला, विनोद पटैल,बहादुर पटैल,चंद्रभान सिंह राजपूत,विनोद सिंह राजपूत,अम्रत सिंह,नेताराम पटैल,लोकेंद्र सिंह राजपूत,संतु पटैल,डॉ भानु पटैल,लक्ष्मी कांत उपाध्याय,सिद्धगोपाल पटैल,सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आयोजन में रही सक्रिय भूमिका
आयोजन समिति के सदस्य रणधीर दाहिया, गोपाल पटेल, लक्ष्मण तिवारी, जितेंद्र चौरसिया, मुकेश पटेल, दिनेश पटैल, राहुल लम्बरदार, चंद्रभान तिवारी, यशीन खां, अजीज खां, अनीश खां, नितेश पटैल, अंकेश महदेले, रामसेवक पटैल, श्रीराम दाहिया, मनोज मंगी चौरसिया सहित सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
मुकाबले के दौरान दशरथ बिदुआ, राहुल मदन पटैल, अरविंद पटैल मुहरई, सियाराम पटैल और शिवा भटेले ने रोचक कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में संदीप कुर्मी, ऋषिराज चौहान, जितेंद्र लड़िया, अमजद खान और मनीष कुर्मी की तैनाती रही, जिन्होंने आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
GPL-4 का यह सफल आयोजन क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी दे गया।
