शहर के नरसिंहपुरा इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बुजुर्ग को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाली थाना पुलिस ने मारपीट करने वाले अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गत रविवार को नरसिंहपुरा क्षेत्र में अफवाह फैली कि एक बुजुर्ग बच्चा चोरी की नीयत से घूम रहा है। बिना किसी पुख्ता जानकारी के भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए बुजुर्ग को घेर लिया और उन पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। हद तो तब हो गई जब उन्मादी भीड़ ने बुजुर्ग को रस्सी से बांधकर जमीन पर पटक दिया। वायरल वीडियो में बुजुर्ग असहाय अवस्था में खुद को बचाने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं, लेकिन भीड़ उन पर हमला करती रही।
कोतवाली पुलिस का दावा है कि वीडियो फुटेज के आधार पर हमलावरों की शिनाख्ती की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी के साथ पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही कानून हाथ में लें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें। अफवाह फैलाकर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

New to 8777cx. Looks promising! Anything I should know before diving in? Is there a good community around it. Jump into 8777cx