शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ वार्ड नंबर 4 के निवासी दीपक रैकवार के 5 वर्षीय पुत्र रितेश रैकवार को एक अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब मासूम रितेश दोपहर करीब 12:00 बजे आंगनबाड़ी से अपने घर वापस लौट रहा था।
सिर में आई गंभीर चोटें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में था और उसने लापरवाही पूर्वक मासूम को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रितेश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक सवार मौके का फायदा उठाकर तुरंत फरार हो गया।
जिला अस्पताल में उपचार जारी घटना के तुरंत बाद घायल बच्चे को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। बच्चे की हालत को देखते हुए परिजन काफी चिंतित हैं।
