जिले में इन दिनों एक बहुत बड़ा सबाल खड़ा हो रहा है जहाँ एक ओर भगवती मानव कल्याण संगठन लगातार अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोलकर कार्रवाई कर रहा है। वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आख़िर क्यों सामाजिक संगठन को बार-बार अवैध शराब पकड़नी पड़ रही है?। क्या जिम्मेदार विभाग गहरी नींद में है? या फिर कार्रवाई केवल कागज़ों तक सीमित रह गई है?। अगर संगठन सूचना दे सकता है, पकड़वा सकता है तो विभाग कार्यबाही क्यों नहीं करता है ?।जनता के इस सबाल पर जबाब कोन देगा है-
क्या अवैध शराब पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी सिर्फ सामाजिक संगठनों की है?। दमोह प्रशासन और आबकारी विभाग को अब जवाब देना ही होगा। दमोह अवैध शराब जनता का सवाल जवाब दो। भगवती मानव कल्याण संगठन पथरिया के कार्यकताओं ने पकड़ी 2 पेटी अवैध शराब आरोपी शराब फेक कर फरार।
