छतरपुर में दो चोरी की वारदात का खुलासा: CCTV से पकड़ाया 5 हजार का इनामी बदमाश; 9 हजार 300 रुपए बरामद
छतरपुर में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी शनि नाथ पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने मई में हुई दो चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी शनि नाथ अनगढ़ टोरिया का रहने वाला है। वह चोरी और मारपीट समेत आठ अपराधों में संलिप्त रहा है।
आरोपी से चोरी के 9 हजार 300 रुपए बरामद
पुलिस ने “चक्षु अभियान” के तहत मोहल्लों, मार्गों और चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। इससे आरोपी की पहचान में मदद मिली। टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरी के 9 हजार 300 रुपए बरामद किए गए हैं।पुलिस ने इस मामले में पहले एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और बाकी चोरी की संपत्ति की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही हैं।
