₹26000 से अधिक नगद राशि, 3 दो पहिया वाहन, 10 मोबाइल सहित कुल संपत्ति सवा दो लाख रुपये जप्त
छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
विगत दिवस थाना गढ़ी मलहरा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा के एक मंदिर के पास चबूतरे में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची, संचालित जुवें के फड़ में 11 जुंवारी हारजीत का दाव लगाते पाए गए, घेराबंदी कर पकड़ा गया। जुआ खेल रहे आरोपी
1. नीरज कुमार चौरसिया पिता रामजी लाल चौरसिया निवासी वार्ड क्र 10 गढीमलहरा
2. मुकेश कुमार चौरसिया पिता मुन्ना लाल चौरसिया उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्र 12 गढीमलहरा
3. शिवम चौरसिया पिता भरत चौरसिया निवासी वार्ड क्र 12 गढीमलहरा
4. अमित कुमार चौरसिया पिता अशोक चौरसिया निवासी वार्ड क्र 10 गढीमलहरा
5. शैवेन्द्र कुमार चौरसिया पिता बाला प्रसाद चौरसिया निवासी वार्ड क्र 09 गढीमलहरा
6. संतोष चौरसिया पिता रामगोपाल चौरसिया निवासी वार्ड क्र 12 गढीमलहरा
7. राजकुमार चौरसिया पिता मोहन लाल चौरसिया निवासी वार्ड क्र 11 गढीमलहरा
8. अतुल चौरसिया पिता अवध चौरसिया निवासी वार्ड क्र 10 गढीमलहरा
9. पंचम लाल चौरसिया पिता किशोरी लाल चौरसिया निवासी वार्ड क्र 12 गढीमलहरा
10. सुवान अली पिता अहसान अली निवासी वार्ड क्र 10 गढीमलहरा
11. ओमप्रकाश सोनी पिता रामकिशोर सोनी निवासी वार्ड क्र 12 गढीमलहरा
के पास एवं फड़ से ₹26040 नगद राशि, स्कूटी, 2 मोटरसाइकिल सहित 3 दो पहिया वाहन, वनप्लस, सैमसंग, रियलमी, वीवो, ओप्पो सहित विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल फोन एवं ताश के पत्ते कुल संपत्ति करीब सवा दो लाख रुपए जप्त किए गए।
आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गयी। क्षेत्र का माहौल खराब करने वाले आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रथक से भी कार्यवाही की गई। विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक रीता सिंह, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह, जनक सिंह, आरक्षक दशरथ, योगेश, प्रेम सिंह, श्री राम, महिला आरक्षक राधा की भूमिका रही।
