CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 80
मौके पर पहुंची पुलिस, एक आरोपी गिरफ्तार
हरपालपुर
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देर रात नगर के समीपस्थ ग्राम मवैया में शिवजी जी के मंदिर पर तोड़-फोड़ कर दी। इस मंदिर का जीर्णोद्धार कुछ साल पहले ही गांव के लोगों ने किया था। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम रंगोली निवासी महेश अहिरवार और सजायाफ्ता मुजरिम महेश अहिरवार निवासी मवैया ने इस मंदिर में शिवजी की पिंडी को खंडित कर दिया। सरपंच ने ग्रामवासियों के साथ हरपालपुर थाने में शिकायत की है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते तोड़-फोड़ के बाद टूटे पड़े मूर्ति के अंग। थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक और आरोपी की तलाश जारी है। ग्राम वासियों के अनुसार महेश अहिरवार आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह पायक ने कहा कि बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे आधा दर्जन लोगों ने मंदिर में हंगामा किया गाली-गलौज की और भगवान को न मानने की बात करते हुए मूर्ति पर हथौड़े से प्रहार किया। आरोपियों ने ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी को गिरफ्तार किया
सूचना मिलते ही पुलिस
घटनास्थल पर पहुंची है और आरोपी महेश अहिरवार निवासी मवैया को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ग्रामवासियों और सरपंच के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
