मध्य प्रदेश के मैहर जिले में रविवार शाम को एक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। सतना रोड तिराहे पर स्कूटी की टक्कर के बाद गुस्साई महिला ने युवक को बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा।
मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में रविवार शाम एक सड़क हादसे के बाद हंगामा खड़ा हो गया। अमरपाटन तहसील के सतना रोड तिराहे पर एक महिला और युवक की स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद गुस्साई महिला ने युवक को बीच सड़क पर चप्पलों से पीट दिया। यह घटना न सिर्फ आसपास मौजूद लोगों ने देखी बल्कि सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। जब दो महिलाएं स्कूटी से सतना रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक युवक की स्कूटी से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन चालक सड़क पर गिर पड़े। हालांकि इसमें दोनों को हल्की चोटें भी आईं। लेकिन चोट ज्यादा गंभीर नहीं थीं। इसके बाद जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया है।
गाड़ी से उतरते ही युवक पर बरसाने लगी चप्पल
टक्कर के तुरंत बाद स्कूटी सवार एक महिला स्कूटी से उतरी और युवक को सड़क पर ही घेर लिया और गुस्से में चप्पलों से मारना शुरू कर दिया। वहीं स्कूटी सवार उसके साथ दूसरी महिला खड़े होकर देख रही थी। युवक ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन महिला लगातार चप्पल बरसाती रही।
चप्पल से पिटाई के चाबी छीनने लगी महिला
महिला ने युवक की स्कूटी की चाबी भी छीन ली और सड़क पर खड़े लोग मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। कई लोगों ने इस घटना का मोबाइल से वीडियो भी बना लिया है। घटना स्थल पर जल्द ही भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग महिला को समझाने का प्रयास कर रहे थे। तो कुछ युवक को शांत रहने की सलाह दे रहे थे। हालांकि किसी ने भी पुलिस को मौके पर नहीं बुलाया। बाद में मामला खुद ही शांत हो गया और दोनों पक्ष वहां से चले गए।
