प्रतापगढ़। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 202.31 ग्राम एमडी (मेथामफेटामाइन) ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार सैफाबाद-मुरैनी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार और एक बाइक से अवैध ड्रग्स बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद मिश्रा, सूरज दुबे उर्फ वीपेश, दिव्यांशु दुबे उर्फ गब्बर, आलोक शुक्ला और मंजीत मिश्रा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 202.31 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक अर्टिगा कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
